कार्यकर्ता धन्यवाद सम्मेलन
अजय महावर ने कार्यकर्ता धन्यवाद सम्मेलन कर जताया आभार
घोण्डा विधानसभा से भाजपा का परचम लहराने वाले अजय महावर ने कार्यकर्ता और जनता का धन्यवाद करने के लिये “कार्यकर्ता धन्यवाद सम्मेलन” का आयोजन किया। आयोजन में मुख्य अथिति के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल, नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता एवम सांसद व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भाग लिया। कार्यक्रम यमुनाविहार स्थित महावर वैश्य धर्मशाला में आयोजित हुआ। विख्यात कथा वाचक अजय जी महाराज द्वारा सुंदरकांड के पाठ के साथ घोण्डा की लगभग 6हज़ार जनता ने प्रसाद का सेवन किया। कार्यक्रम में शाम 5बजे से प्रत्येक व्यक्ति का अजय महावर ने स्वयं गुलाब का फूल देकर स्वागत एवम धन्यवाद दिया। सभी नेताओं ने उनके कार्य कौशल की प्रशंसा की और उन्हें भविष्य में रचनात्मक विपक्ष की मजबूत भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दी।
अजय महावर ने कहा कि जो विश्वास जनता ने मुझपर किया है में वादा करता हूँ कि जनता की आंखे नीची नही होने दूंगा। मैं घोण्डा की आवाज़ विधानसभा में उठा कर घोण्डा को विकास की मजबूत गति देने का कार्य करता रहूंगा।
कार्यक्रम में जिला प्रभारी गजेंद्र यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलवंत बाट, राजेन्द्र अग्रवाल, मोहन गोयल, दिनेश धामा, विनोद जोशी, जिला मीडिया प्रभारी दिनेश अछ्वान, गंगाधर शर्मा, अर्जुन गुप्ता सहित सभी मण्डल अध्यक्ष व क्षेत्र के हज़ारों निवासियों ने भाग लिया