जरूरतमंद गरीबों के लिए अन्नपूर्णा के अवतार हैं अजय महावर | Lead Delhi | Ajay Mahawar
आज कोरोना वायरस की महामारी से पूरा विश्व संघर्ष कर रहा है। इस महामारी से लड़ाई में गरीब परिवारो के भूख की चिंता कर रहे अनेको मानवता के उदाहरण सामने आ रहे है। घोण्डा विधानसभा के विधायक अजय महावर सुबह से रात्रि तक प्रतिदिन इसी व्यवस्था में लगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपना लक्ष्य साद रखा है कि वह विधानसभा में किसी भी गरीब और जरूरतमंद परिवार को भूखा नहीं सोने देंगे। कोई भी गरीब परिवार बिना अन्न के नहीं रहेगा। उन्होंने रोजाना की रहा तरह रविवार को विधानसभा के जयप्रकाश नगर, एक्स ब्लॉक ब्रह्मपुरी, यमुना विहार में डेढ़ सौ परिवारों को राशन की किट वितरित की जिसमें आटा, चावल, दाल, नमक, चीनी, चायपत्ती, तेल आदि सामान होता है। साथ ही गांवड़ी में 700 से अधिक खाने के पैकेट वितरित किए। प्रधानमंत्री केयर फंड में विधानसभा से 51 लाख रुपए देने वाले नीरज गुप्ता से मिलकर धन्यवाद किया। सभी कार्यक्रमो में रात्रि 9 बजे 9 दीये या मोमबत्ती जलाने का आग्रह भी किया। इन विभिन्न वितरण व्यवस्थाओं में कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोगों ने भरपूर सहयोग किया सहयोगी में उपस्थित जिला उपाध्यक्ष दिनेश धामा, जिला मीडिया प्रभारी दिनेश अच्छवान, गंगाधर शर्मा, अक्षय पुरोहित, मण्डल अध्यक्ष नरेंद्र कुमार, महामंत्री नित्यानंद गैरोला, वितरण का संयोजन बलबीर सिंह संजय मोहन, तरुण, राम आशीष त्रिपाठी आदि ने किया।