Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

जिला अध्यक्ष मोहन गोयल की अध्यक्षता में संगठनात्मक बैठक उ.पू. जिला कार्यालय पर हुईं

उ.पू. जिला कार्यालय पर आज संगठनात्मक बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मोहन गोयल ने की बैठक में माननीय दयानंद जी व प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सभी का मार्गदर्शन किया। संगठन के बारे में विस्तार से बताते हुए मोहन गोयल ने कार्यकर्ताओं को आगामी योजनाओं व कार्यक्रम के बारे में अवगत कराया और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए 21 सदस्यों को टोली हर बूथ पर गठित करने के बाद आगामी दिनों में उनके कर्यो को सौप उनको संगठन की विचारधारा का प्रशिक्षण दिया। आगामी दिनों में बूथ पर बूथ पर रहनेवाले जिला प्रदेश व मंडल के प्रभारी पदाधिकारियों को उनके दायित्व और प्रभार क्षेत्र के बारे मे कार्यशाला दी। 3 जनवरी से दिल्ली सरकार के ऊपर निगम के 13000/- बकाया राशि के लिए मांग करेंगे और अपने हक के लिए कर्मचारियों के हक के लिए व समाज के हक के लिए दिल्ली सरकार से बकाया पैसा लेकर रहेंगे। 10 तारीख से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जी का बूथ स्तर तक प्रवास भी रहेगा राष्ट्रवाद के ऊपर बोलते हुए संघ के संस्थापक डॉ हेडगेवार जी के बारे में विस्तार से बताया। भाजपा का दो सदस्यों वाला दल विश्व का सबसे बड़ा दल है। आज वैश्विक पटल पर भारत का नाम है। आज कोरोना के संकट में भाजपा व संघ के कार्यकर्ताओं ने रोड पर उतर कर मानवता की मिसाल देते हुए मनुष्य व जीव जंतु, पशु पक्षी सभी को भोजन पहुचने का काम किया। संघ की व भाजपा की कार्यपाधिति की बात करते हुए उनके साहस को सराहा। वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि भाजपा एक विचार है राष्ट्रहित, मानवता, के बारे में हमारी पार्टी सोचती है। पांचजन्य जिला संयोजक डॉ यू.के चौधरी ने भी सभी को सदस्यता ग्रहण करने के लिए आग्रह किया। पांचजन्य के माध्यम से हमे विचारधारा को हर घर तक पहुँचाना है। बैठक में जोन चेयरमैन के के अग्रवाल, राजेन्द्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष दिनेश धामा, बृजेश सिंह, अक्षय पुरोहित, सचिन मावी, पूनम चौहान, महामंत्री संजय त्यागी, गुलाब सिंह राठौर, डॉ यू.के चौधरी जिला प्रवक्ता दीपक चौहान समस्थ मोर्चो के अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष निगम पार्षद व अपेक्षित श्रेणी उपस्थित रही।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Need Help?