Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

पूर्वांचल मोर्चा जिला अध्यक्ष अनुपम पांडे की अध्यक्षता में परिचय सम्मलेन का कार्यक्रम हुआ |

उत्तर पूर्वी जिला कार्यालय पर आज पूर्वांचल मोर्चा की परिचय में पूर्व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी जी व जिला अध्यक्ष मोहन गोयल जी, पूर्वांचल मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कौशल मिश्रा जी व जिला प्रभारी सत्य नारायण गौतम जी का मार्गदर्शन मिला। बैठक में बैठक की अध्यक्षता पूर्वांचल मोर्चा जिला अध्यक्ष अनुपम पांडे ने की। बैठक में मनोज तिवारी जी ने कहा कि यह परिचय सम्मेलन से हम एक दूसरे को परस्पर पहचानेगे और आपसी विश्वशनियता बढ़ेगी। पूर्वांचल की बोली भाषा खान पान और पहनावे में भारतीयता की संस्कृति झलकती है। यहाँ के लोग पूरी दुनिया मे फैले है और बहुत ईमानदारी से अपने कार्यों को करते गई। मेहनत और लगन की मिसाल होता है हर पूर्वांचली। अवध और भोजपुरी का मिश्रण झलकता है। और जब भी एकता एकजुटता की बात आती है तो हर जगह मदद और सहायता के लिए एकजुट होकर लगते है। मेहनत और परिश्रम से रोजी रोटी कमाते है। श्री कौशल मिश्रा ने कहा कि पूर्वांचल की धरती पर जहाँ श्री राम जी ने जन्म लिया माँ सीता जी ने जन्म लिया। ऐसी धरती को सलाम। गंगा मैया के किनारे की तहजीब और संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। आज का ये भव्य कार्यक्रम के लिए सभी उपस्थित भाई बहनों को बधाई प्रेषित की। जिला अध्यक्ष श्री मोहन गोयल जी ने कहा कि पूर्वांचल मोर्चा हमारा शक्तिशाली और मेहनती मोर्चा है। आज के परिचय कार्यक्रम की भव्यता से पता चलता है और विश्वास के साथ यह आगे भी संगठन को मजबूती प्रदान करेगा। पूर्वांचल मोर्चा की उपस्थिति हमेशा अग्रणी रहती है। तीन भाग हैं- पश्चिम में पूर्वी अवधी क्षेत्र, पूर्व में पश्चिमी-भोजपुरी क्षेत्र है। यह भारतीय-गंगा मैदान पर स्थित है और पश्चिमी बिहार के साथ यह दुनिया में सबसे अधिक घनी आबादी वाला क्षेत्र है। अनुपम पांडेय ने सबका धन्यवाद करते हुए आगे भी हमेशा संगठन को मजबूत करने के लिए पूर्वनवहाल मोर्चे की भागीदारी की बात कही। कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता बृजेश राय ने भी अपने विचारों को साझा करते हुए एकता और अखंडता की बात कही। कार्यक्रम में श्री राजेन्द्र अग्रवाल जी, जिला महामंत्री यू. के चौधरी, संजय त्यागी, गुलाब सिंह राठौर, जिला उपाध्यक्ष रेखा सिन्हा, बृजेश सिंह, सचिन मावी,दिनेश धामा, अक्षय पुरोहित, जिला प्रवक्ता दीपक चौहान व राजकमल पटेल, शैलेश मिश्रा के साथ साथ सभी कर्मठ कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे। #sudarshan_news #bjp #purvanchal_morcha

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Need Help?