Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

“महेंद्र वेलफेयर फाउंडेशन” की 11 वीं वर्षगांठ पर Center for Sight की मदद से नि:शुल्क आँखों की जाँच का शिविर लगाया गया|

8.01.2021 को प्रमुख समाज सेवी संस्था “महेंद्र वेलफेयर फाउंडेशन” की 11 वीं वर्षगांठ पर Center for Sight की मदद से नि:शुल्क आँखों की जाँच का शिविर पूर्वी गोरख पार्क, शाहदरा, दिल्ली में लगाया गया|

इस शिविर में सभी तरह के सरकारी निर्देशों का पालन करते हुए 100 से अधिक लोगो ने अपनी आँखों की जाँच करवाई|

राजनितिक व् सामाजिक गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्तिथि से इस कार्यक्रम की शोभा बढाई और संस्था द्वारा किये गए कार्यो की भरपूर सरहना की और अपना आशीर्वाद दिया|

बाबरपुर की निगम पार्षद व् संरक्षिका श्रीमती कुसुम तोमर जी, जनता कॉलोनी के निगम पार्षद श्री सचिन शर्मा जी, मंडल उपाध्यक्ष भारती सिसोदिया जी, मंडल मंत्री प्रतिभा शर्मा जी, जिला महामंत्री व् पूर्व मेयर मिनाक्षी लेखा जी, मंडल अध्यक्ष जोगिन्दर शर्मा जी, युवा मोर्चा महामंत्री अमन गर्ग जी, घोंडा की महिला मोर्चा अध्यक्ष संस्था सदस्य कृष्णा कश्यप जी, महिला मोर्चा जिला महामन्त्री व् संस्था सदस्य मंजू आहूजा जी, बाबरपुर मंडल उपाध्यक्ष व् संस्था सदस्य पूनम अग्रवाल जी, किसान मोर्चा अध्यक्ष घोंडा दीप राज रावल जी, महामंत्री शिवम् रावत जी, आप के विधानसभा संगठन मंत्री विजय गौड़ जी, प्रचार मंत्री व् संस्था सदस्य विजय कुमार गुप्ता जी, दीपक गर्ग जी, हिन्दू युवा वाहिनी से भाई मनोज राजपूत जी, अलका पब्लिक स्कूल से भाई दिनेश जैन जी, मानवाधिकार एवं न्याय सुरक्षा प्रहरी से भाई कपिल सोनी जी, समाज सेवी अनु भाटिया जी ने इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा में चार चाँद लगाये|

महेंद्र वेलफेयर फाउंडेशन के प्रमुख कार्यकारी संदस्य भाई अनुराग जैन, शमीम फातमा जी, भाई दिनेश सिंघल, महासचिव शुभम अग्रवाल, अध्यक्ष रोहित जैन के सहयोग से यह शिविर सफल रहा| महेंद्र वेलफेयर फाउंडेशन परिवार की तरफ से Center for Sight की टीम सहयोग करने के लिए धन्यवाद और उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों का आभार|

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Need Help?