Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

पुलिस ने किया जुआ के ‘तितली कबूतर’ रैकेट का पर्दाफाश, 18 गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने जुआ के ‘तितली कबूतर’ रैकेट का भंडाफोड़ किया है और 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सेंट्रल, साउथ, नॉर्थ और शाहदरा जिलों में छापेमारी की। इस खेल में लोग तितली, भंवरा, दीया, सूरज और कबूतर जैसी तस्वीरों पर दांव लगाते हैं।

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने जुआ के ‘तितली कबूतर’ रैकेट के कई अड्डों का भंडाफोड़ किया है और 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रूले व्हील समेत सट्टे के कई सामान बरामद किए गए हैं। यह गेम रूले की तरह होता है, जहां लोग तितली, भंवरा, दीया, सूरज और कबूतर जैसी तस्वीरों पर दांव लगाते हैं। अगर खिलाड़ी की चुनी हुई तस्वीर निकलती है, तो उसे दस गुना रकम मिलती है। पुलिस ने हाल ही में इस खेल के खिलाफ कई जगहों पर छापेमारी की है और कई लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सेंट्रल, साउथ, नॉर्थ और शाहदरा जिलों में यह कार्रवाई की है।

पुलिस ने कई जुआरियों को किया गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार, सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने 13 जुआरियों को पकड़ा है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पदम सिंह रोड के पास यह खेल चल रहा है। इंस्पेक्टर रोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर 13 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनकी उम्र 22 से 52 साल के बीच है। ये लोग दिल्ली, यूपी, बिहार, उत्तराखंड और एमपी के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके पास से 1.2 लाख रुपये नकद, 10 मोबाइल फोन, 10 बंडल सट्टे के पर्चे, दो कैलकुलेटर, तितलियों और कबूतरों वाला एक रंगीन बैनर और एक रूले व्हील बरामद किया है। पुलिस ने देवेंद्र, तरुण, योगेंद्र , सुहेल, अविनाश, मनोज, मिराज आलम, सूरज, विशाल, आशुतोष दुबे, जगदीश, पूर्ण चंद और सुनील नाम के आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने गिरोह के सरगना को भी पकड़ा
वहीं साउथ डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान विनोद कुमार, राम बाबू पाल और राजा राम शाह के रूप में हुई है। इनके पास से 19,500 रुपये की नकदी, 15 ताश के पत्ते और अन्य सामान बरामद किया गया है। इधर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने ‘तितली कबूतर’ गिरोह के सरगना सादिक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 1,750 रुपये नकद, एक डायरी, नौ सट्टे के पर्चे और अन्य सामान बरामद हुआ है। शाहदरा पुलिस ने भी एक अन्य गिरोह के सरगना कमलेश को गिरफ्तार किया है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Need Help?