Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

चक्रवात Yagi से फिर पानी-पानी होगी दिल्ली, IMD ने झारखंड-ओडिशा के लिए भी जारी किया अलर्ट

प्रशांत महासागर में उत्पन्न हुआ चक्रवात यागी (Yagi) के 48 घंटों में डिप्रेशन में तब्दील होने की उम्मीद है। इसके कारण पूर्वी भारत, खासकर बंगाल, झारखंड और ओडिशा के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच, दिल्ली में शुष्क मौसम के साथ बारिश होने का अनुमान है।

खबर के मुताबिक, भारत में इस बार मानसून सीजन से 8 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। इस क्षेत्र में पहले सक्रिय रहा डिप्रेशन अब समाप्त हो गया है, जिससे बारिश की स्थिति से कुछ समय के लिए राहत मिली है। हालांकि, चक्रवात यागी एक फिर डिप्रेशन में बदल सकता है।

मौसम विभाग ने पूर्वी भारत, खासकर बंगाल, झारखंड और उत्तरी ओडिशा के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। खबर के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी प्रशांत महासागर में उत्पन्न यागी,जिसे टाइफून यागी के नाम से भी जाना जाता है, बंगाल की खाड़ी में प्रवेश करते चक्रवात में बदल गया। इस डिप्रेशन के बनने से वियतनाम की तरफ मौजूद तूफान यागी को सपोर्ट मिला। अब वह इस डिप्रेशन से मिल चुका है और यह डिप्रेशन 8 km/hr की स्पीड से उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर जा रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि इसका असर ग्वालियर, आगरा, झांसी और अलीगढ़ में सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Need Help?