भारत की चीन को दो टूक, ‘जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश हमारे अभिन्न अंग’
भारत ने गुरुवार को कहा कि केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और राज्य अरुणाचल प्रदेश देश के अभिन्न हिस्से रहे हैं, हैं और रहेंगे। भारत ने कहा कि चीन को उसके आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव का यह बयान चीन की इस टिप्पणी पर आया है कि वह केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश को मान्यता नहीं देता।
अनुराग श्रीवास्तव ने एक प्रेसवार्ता में कहा, ‘इस पर हमारा रुख हमेशा स्पष्ट और एक जैसा रहा है। केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर और लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा रहे हैं, हैं और रहेंगे। चीन को भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है।’ उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि देश भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी नहीं करेंगे जैसा कि वे दूसरों से अपेक्षा करते हैं।
उन्होंने कहा, ‘अरुणाचल प्रदेश पर भी हमारा रुख कई बार स्पष्ट किया जा चुका है। अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है। यह बात चीनी पक्ष को सर्वोच्च स्तर तक कई बार स्पष्ट रूप से बताई जा चुकी है।’
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.