Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

सम्मेद शिखर तीर्थ स्थान को लेकर चल रहा आमरण अनशन समाप्त

सम्मेद शिखर तीर्थ स्थान को लेकर चल रहा आमरण अनशन समाप्त

:—प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और सांसद मनोज तिवारी ने जल पिलाकर आमरण अनशन को समाप्त कराया

नई दिल्ली। भगवान महावीर देशना फाउंडेशन के अध्यक्ष मनोज जैन ने बताया कि 7 दिन से निरंतर चल रहे जैन समाज के आमरण अनशन को आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, सांसद मनोज तिवारी ने सम्मेद शिखर तीर्थ स्थान के विवादित अध्यादेश को वापस लेने के आश्वासन के साथ चल रहे इस आमरण अनशन को समाप्त कराया। उन्होंने आश्वासन दिया कि 15 दिनों के अंदर इस अध्यादेश को वापस लिया जाएगा। इस अवसर पर मनोज तिवारी ने अध्यादेश को लेकर आश्वासन दिया कि जैन समाज ने उनकी बातों को सुनकर इस आमरण अनशन को समाप्त किया है। केंद्र सरकार जैन समाज की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए अध्यादेश को वापस ले। विश्व जैन संगठन के अध्यक्ष संजय जैन और रुचि जैन ने इस कार्यक्रम की अगुवाई की। वही भगवान महावीर देशना फाउंडेशन के अध्यक्ष मनोज जैन ने कहा कि हमारे तीर्थ स्थलों पर किसी भी प्रकार के विवादित कार्य नहीं होने चाहिए जैन धर्म अहिंसा को सर्वोपरि मानता है इसलिए हम शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग को मनवाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन विश्वव्यापी रूप ले चुका था लेकिन केंद्र सरकार से हमें आश्वासन मिला है इसलिए केंद्र सरकार द्वारा दिए गए आश्वासन को मानते हुए आमरण अनशन को समाप्त किया गया है। विश्व जैन संगठन के अध्यक्ष संजय जैन और रुचि जैन को मनोज तिवारी जी ने जल पिलाकर अनशन को समाप्त कराया।
हम उम्मीद करते है वीरेन्द्र सचदेवा जी व मनोज तिवारी जी ने जो आश्वासन दिया है केन्द्र सरकार उसके मानते हुए उस अध्यादेश को 15 दिनों के अन्दर वापस ले।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Need Help?