Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

त्रिवेणी सेवा मिशन द्वारा राष्ट्र सेवा के प्रति प्रोत्साहित करने वाली गृहणियों को भी सम्मानित किया जाएगा

सीता नवमी महोत्सव 2021 से 2022

श्री सीता सम्मान समारोह का भूमिका पत्र

भारतीय संस्कृति में नारी के सम्मान की विशेष भूमिका है
‘यत्र पूज्यंते नारी तत्र रमंते देवता ‘ जहां नारी का सम्मान होता है वहां पर देवता भी वास करते हैं, साथ ही
बेटी मां है, बेटी बहन है ,बेटी से है सृष्टि सारी।
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ यह सब की है जिम्मेदारी।।

” बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ” इस ध्येय वाक्य की व्यवहारिक जागरूकता वर्तमान समय की प्रबल आवश्यकता है ।

भारतीय संस्कृति में माता सीता जी का एक नारी के रूप में अति पूजनीय स्थान है,स्वयं शक्ति स्वरूपा होते हुए उन्होंने अपने चरित्र से

पिता राजा जनक को विकास दिया
पति श्री राम के चरित्र को प्रकाश दिया
नकारात्मक शक्ति दुष्ट रावण को विनाश दिया
पुत्र लव कुश को संस्कार ,साहस दिया

सीता माता मर्यादित भारतीय नारी की पराकाष्ठा का एक आदर्श स्वरूप हैं ।

समाज में यह आदर्श की संस्कृति बनी रहे इसलिए महान विभूतियों के जन्मोत्सव, जयंती व अन्य विशेष तिथियों को हम उत्सव रूप में मनाते हैं।

इसी श्रंखला में भारतीय संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में समर्पित संस्था त्रिवेणी सेवा मिशन,
अपने सेवा प्रकल्प राष्ट्र मंदिर विश्व रामायण आश्रम द्वारा माता सीता जी के जन्म उत्सव की तिथि सीता नवमी को भारतीय नारी दिवस के रूप में प्रतिष्ठित किया जाए यह प्रयास किया जा रहा है।
साथ ही सीता नवमी को नारी सशक्तिकरण से जोड़ते हुए,राष्ट्र के सर्वांगीण विकास हेतु गृहणी से लेकर विभिन्न क्षेत्रों में अपनी उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वाली विभिन्न महिलाओ के सम्मानार्थ “श्री सीता रत्न ” सम्मान समारोह 2021 – 2022 का प्रारंभ किया जा रहा है,

परिस्थितियों के अनुसार यह समारोह वर्चुअल से लेकर समय अनुसार देश और विदेश सहित
सीता जी की जन्म भूमि जनकपुरी,नेपाल
सीता जी की कर्मभूमि अयोध्या,भारत
सीता जी तपोभूमि अशोक वाटिका,श्री लंका
मे विशेष रूप से आयोजित किया जाएगा जिसकी विस्तृत योजना बनाई जा चुकी है
सीता नवमी को भारतीय नारी दिवस के रूप में स्थापित करने हेतु “सीता रत्न” सम्मान समारोह के अंतर्गत अंतर्गत शहीद परिवारों की महिलाएं जैसे वीर वधु व शहीद की माता, कला,साहित्य,चिकित्सा, खेल ,समाज सेवा आदि तथा पारिवारिक जिम्मेदारी निभाते हुए अपने परिवार को राष्ट्र सेवा के प्रति प्रोत्साहित करने वाली गृहणियों को भी सम्मानित किया जाएगा (विशेष समिति द्वारा यह श्री शक्ति सम्मान चयन प्रक्रिया की जा रही है)।

विनम्र निवेदन – विभिन्न मन्दिर,धार्मिक, आध्यात्मिक सामाजिक महिला संगठन व संस्थानों द्वारा सीता नवमी पर करने योग्य विशेष कार्य।
श्री राम जन्मोत्सव रामनवमी के भांति हर्षोल्लास से सीताराम स्त्रोत, श्री सीता सहस्त्रनाम पूजन पाठ,अनुष्ठान,सत्संग इत्यादि कार्यक्रमों द्वारा आध्यात्मिक अनुसरण करना चाहिए साथी सामाजिक सरोकार जोड़ते हुए नारी शक्ति के सम्मानार्थ विशेष कार्यक्रम करना चाहिए जिसके अंतर्गत विशिष्ट नारी शक्ति का सम्मान किया जाना चाहिए।

माननीय इस पुनीत कार्य में आपका सहृदय सहयोग शुभकामना व उपस्थिति अपेक्षित है।

                          कार्यक्रम

श्री सीता जन्मोत्सव पर विशेष व्याख्यान
!! श्री सीता चरितम !!
व श्री सीता रतन सम्मान समारोह 2021- 2022 का प्रारंभ दिनांक व समय
वैशाख शुक्ल पक्ष नवमी शुक्रवार

मई 21,2021 समय 21:21 बजे
Facebook,Youtube से Ajay Bhai Ji live

स्थान- राष्ट्र मंदिर विश्व रामायण आश्रम दिल्ली से सीधा प्रसारण
आप सभी इस कार्यक्रम से जुड़ने के लिए अपने फेसबुक से इस कार्यक्रम को शेयर और लाइक करें

आपके प्रति मंगल कामनाओं सहित धन्यवाद।
संजय राणा (महासचिव)
त्रिवेणी सेवा मिशन
9310472351
आदित्य श्री
9811382351

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Need Help?