भारतीय जनता पार्टी उत्तर पूर्वी जिला कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री दिलीप सैकिया जी का संगठनात्मक प्रवास जिला अध्यक्ष मोहन गोयल की अध्यक्षता में हुआ
भारतीय जनता पार्टी उत्तर पूर्वी जिला कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री दिलीप सैकिया जी का संगठनात्मक प्रवास जिला अध्यक्ष मोहन गोयल की अध्यक्षता में हुआ। इस प्रवास के दौरान प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता सांसद मनोज तिवारी सत्य नारायण गौतम विधायक अजय महावर मोहन सिंह बिष्ट की भी गरिमानयी उपस्थित रही। दिलीप सैकिया ने कहा कि भाजपा हमारी माँ है और भारतीय जनता पार्टी से ही हमारी पहचान है। हम पंच निष्ठाओ पर विश्वास करते है। हम राष्ट्रवाद की बात करते है, लोकतंत्र, समता, सर्वधर्म समभाव व मूल्य आधारित राजनीति की बात सिर्फ भाजपा करती है। हमारा सपना है एक भारत श्रेष्ठ भारत जिसको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साकार कर रहे है। संकल्प को सिद्धि में तक हमारा नारा है। बोले यहाँ पर निगम जीत प्रतिशत 65% के आसपास है और इसको आगे और बढ़ाना है। कल श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का जन्मदिन है। सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध करते हुए कहा कि उनकी स्मृति को स्मरण कर सभी के साथ साझा करना है। कांग्रेस का काम था डिवाइड एंड रूल पर भाजपा का संकल्प है सबका साथ सबका विकास। आदेश गुप्ता ने कहा कि माननीय दिलीप सैकिया भी उत्तर पूर्व से आते है और आज संगठनात्मक प्रवास लेने भी उत्तर पूर्व जिले में आये है। उत्तर पूर्व में कमल खिलाने में इनका बहुत बड़ा योगदान रहा है। असम आंदोलन में भी इनकी अग्रणी भूमिका रही है। यह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है कि राष्ट्रीय महामंत्री जिला मंडल और बूथ स्तर तक प्रवास करें। मनोज तिवारी ने कहा मै दिलीप सैकिया को तब से जानता हूँ जब से असम से रिश्ता जुड़ा। इनकी विशेष बात है कि इन्होंने अभी तक 36 बार रक्तदान किया। मोहन गोयल ने सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत को सराहा और उनको प्रणाम किया। अजय महावर ने सबका धन्यवाद किया और कहा कि संगठन में कार्यकर्ता रीढ़ की हड्डी है जिसके दम पर आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा खड़ी है। बैठक के उपरांत मीडिया प्रवक्ता दीपक चौहान ने मीडिया सोशल मीडिया आई टी का धन्यवाद किया क्योंकि आज इसके बिना कोई कार्य संभव नही। बैठक में प्रदेश महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह व गौरव खारी बृजेश राय संजय त्यागी गुलाब सिंह राठौर डॉ यू के चौधरी राजेन्द्र अग्रवाल सत्यपाल बैसला बृजेश सिंह सचिन मावी अक्षय पुरोहित पूनम चौहान मीडिया प्रवक्ता दीपक चौहान सत्यदेव चौधरी नेहा उप्रेती गंगा धर शर्मा गीता गोस्वामी कविता शर्मा व समस्थ अपेक्षित श्रेणी उपस्थित रही ।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.