Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

समाज सेवी नीरज गुप्ता डॉ0 कलाम स्मृति एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

नई दिल्ली। प्रमुख समाज सेवी व स्पीडवैल आई-टी- सल्यूशन के डायरेटर नीरज गुप्ता को उनकी सामाजिक सेवाओं के मद्देनजर डॉ0 कलाम स्मृति एक्सीलेंस अवार्ड 2020 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग दिल्ली सरकार के चेयरमैन जाकिर खान, कर्नल इंडियन आर्मी एच-एस- अत्री व फेस ग्रुप के चेयरमैन डॉ0 मुश्ताक अंसारी के करकमलों द्वारा संयुक्त से भेंट किया गया। 
हम आपको बता दें नीरज गुप्ता एक सफल व्यवसायी होने के साथ-साथ एक अच्छे समाज सेवी के रूप में भी जाने जाते हैं। कई सामाजिक संस्थाओं के मुख्य पदों पर रहकर समाज की निःस्वार्थ सेवा कर रहे हैं। कोरोना महामारी के दौरान हुए लॉकडाउन में भी इन्होंने गरीबों को राशन उपलब्ध कराया तथा प्रवासियों को उनके घर तक पहुंचने में भी उनकी मदद की। शिक्षा व स्वास्थ्य पर भी इनका विशेष बल रहता है। इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए नीरज गुप्ता ने फेस ग्रुप का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज सेवियों का मनोबल बढ़ता है और समाज के दूसरे लोग भी प्रेरित होते हैं, इसी तरह समाज सेवियों का दायरा बढ़ता चला जाता है। 
उन्होंने कहा करोना महामारी के दौर में इतना बडा आयोजन कोई सरल कार्य नही है लेकिन फेस ग्रुप की टीम ने कर दिखाया कि असम्भव कुछ भी नही है इंसान में सिर्फ इच्छा शक्ति होनी चाहिए। नीरज गुप्ता ने आगे कहा कि सारे कार्य सरकारें नहीं कर सकती इसलिए समाज सेवियों को अपनी भागीदारी बढ़ानी चाहिए। इस वक़्त देश बेहद संकट के दौर से गुजर रहा है। बेरोजगारी के कारण आर्थिक संकट भी गहराया हुआ है इसलिए जो भी सक्षम लोग हैं उनको चाहिए कि वह समाज सुधार के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Need Help?