राष्ट्रीय मंत्री सुनील देवधर, सांसद मनोज तिवारी, रमेश बिधूड़ी सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने सेवा कार्यक्रमों में भाग लिया-राजेश भाटिया
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष पर 14 से 20 सितम्बर तक आयोजित सेवा सप्ताह के पांचवें दिन आज भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री, सांसद, प्रदेश पदाधिकारी, विधायक, विधायक प्रत्याशी, जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष सहित जिले व मंडल के पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न सेवा कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम संयोजक एवं प्रदेश महामंत्री श्री राजेश भाटिया ने बताया कि सेवा सप्ताह के अंतर्गत आज राष्ट्रीय मंत्री श्री सुनील देवधर ने बाहरी दिल्ली के कंझावला में आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल, बुजुर्गों को विशेष छड़ी एवं कृत्रिम अंगों का वितरण किया। इस अवसर पर कार्यक्रम सह-संयोजक एवं ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष श्री गौरव खारी और जिला अध्यक्ष श्री बजरंग शुक्ला उपस्थित थे। श्री सुनील देवधर ने चांदनी चैक जिले में आयोजित कार्यक्रम में भी जरूरतमंद महिलाओं के बीच महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन, फल, आटा वितरित किया, जहां उनके साथ जिलाध्यक्ष श्री विकेश सेठी एवं प्रदेश मीडिया प्रमुख श्री अशोक गोयल देवराहा उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि दिल्ली भाजपा पूर्व अध्यक्ष व सांसद श्री मनोज तिवारी ने दिलशाद गार्डन में नमो आर्मी फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 320 नगर निगम कर्मचारियों को सम्मानित किया। सांसद श्री रमेश बिधूड़ी ने बदरपुर विधानसभा के वार्ड जैतपुर व हरिनगर में सफाई अभियान को आगे बढाते हुए दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों के साथ दौरा कर नालियों व सड़कों की साफ-सफाई का जायजा लेकर जल्द व्यवस्था ठीक करने हेतु आग्रह किया।
श्री भाटिया ने बताया कि दिल्ली भाजपा पूर्व अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय ने जिला अध्यक्ष श्री प्रशांत शर्मा के साथ गोल मार्किट में नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के सफाई सैनिकों को झाड़ू, मास्क एवं सैनेटाइजर वितरित किया। प्रदेश महामंत्री श्री रविन्द्र गुप्ता ने 350 बस टर्मिनल पर सेवा बस्ती में आयोजित भंडारे में भोजन वितरण किया। विधायक श्री ओम प्रकाश शर्मा ने मधुविहार चैक पर जनता को चरण पादुका वितरण का कार्य किया।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.