Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

रघुवर दयाल जनकल्याण विद्यालय भजनपुरा में मनाया वनमहोत्सव कार्यक्रम

रघुवर दयाल जनकल्याण विद्यालय भजनपुरा में मनाया वनमहोत्सव कार्यक्रम

घौण्डा विधायक अजय महावर ने किया पौधारोपण

आज भजनपुरा स्थित रघुवरदयाल जनकल्याण उच्चतम बाल विद्यालय में वनमहोत्सव का कार्यक्रम मनाया गया। जिसका आयोजन स्कूल प्रबंधन समिति ने किया। मुख्य अथिति के रूप में पहुंचे विधायक अजय महावर ने कई पौधों का रोपण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वह पिछले 16 हरेला से पौधरोपण कर रहे है। वर्तमान में विधानसभा के कई स्थानों पर पौधरोपण कर चुके है। व्रक्ष हमारे लिये प्रेरणादायक है। जिसका हमे आभास नही होता है। हम एक पौधा लगा कर तीन वर्ष तक उसका ध्यान रखना चाहिए उसके बाद वह स्वयं ही व्रक्ष बन जाता है। एक व्रक्ष हमे लाखो की ऑक्सीजन, फल व छाया मुफ्त देता है। हमे पेड़ो की रक्षा करनी चाहिए।
कार्यक्रम में विद्यालय की स्कूल प्रबंधन समिति के विधायक प्रतिनिधि दिनेश अच्छवान, प्रिंसिपल राजेन्द्र कुमार शर्मा, हरीश शर्मा, आलोक महावर, भुवनेश सिंघल, देवप्रकाश मिश्रा, गंभीर तोमर, त्रिलोकचन्द डेढ़ा, सुनील कुमार, अनिल भदौरिया, अनिल रावत, भूषण कुमार, माया देवी, भावना मिश्रा सहित समिति के सभी सदस्यों ने भाग लिया।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Need Help?