Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

पुलिस पीसीआर वैन में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, पति ने मांगी थी मदद

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर दिल्ली पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है। प्रसव पीड़ा से तड़प रही एक महिला ने पुलिस नियंत्रण कक्ष में बच्चे को जन्म दिया। महिला के पति ने पुलिस से मदद मांगी थी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस महिला को अस्पताल लेकर जा रही थी। मगर उसने रास्ते में ही बच्चे को जन्म दे दिया।

दरअसल, दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में मंगलवार तड़के गर्भवती महिला ने पीसीआर वैन में बच्चे को जन्म दिया। पुलिस के अनुसार, उन्हें माता डेयरी क्षेत्र के एक व्यक्ति का फोन आया जिसमें उसने अपनी गर्भवती पत्नी के लिए तत्काल चिकित्सा सहायता मांगी थी। उसने पत्नी को प्रसव पीड़ा होने की जानकारी दी थी। 

इसके बाद पीसीआर मोबाइल पेट्रोलिंग वैन जिसमें एएसआई लायक सिंह और हेड कांस्टेबल महेश शामिल थे, मौके पर पहुंचे। लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल जाते समय महिला ने पुलिस स्टाफ की मदद से बच्चे को जन्म दिया। बाद में मां और उनके बच्चे को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Need Help?