Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

युवा मोर्चा संगठन को संगठन की रीढ़ की हड्डी बताते हुए उत्तर पूर्वी जिले में युवा आगाज हुआ

जिले के युवा मोर्चा की बैठक युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव डेढा की अध्यक्षता में हुई। जिला अध्यक्ष मोहन गोयल विधायक घोंडा अजय महावर का सभी युवाओं को स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। मोहन गोयल ने कहा कि मैने भी अपने राजनीतिक जीवन की सुरुवात युवा मोर्चा से की। युवाओं के कारण ही कोई भी देश या संगठन तरक्की करता है। जिस देश का युवा परिश्रमी और मजबूत हौसलों वाला होता है वह देश और संगठन हमेशा अग्रणी पंक्ति में प्रदर्शक होता है। भारत आज युवाओं का देश कहलाता है। युवा आज पार्टी को मजबूती प्रदान कर डेश की तरक्की में भागीदारी करता है। मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को युवा साकार कर रहा है। जिनकी घोषणा हुई है उनको प्रेरणादायक विचारों के साथ कहा कि संगठन को सभी से बहुत आशाएं और उम्मीदें है। अनुशासन और धैर्य आपको बहुत आगे तक लेकर जाएगा। नकारात्मक विचारों को कभी हावी न होने दे और नई ऊर्जा के साथ प्रतिदिन अपने पथ पर नए मुकामो को हासिल करने की लालसा को जीवंत रखे। अजय महावर में कहा कि आज हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी, रक्षामंत्री, राजनाथ सिंह, धर्मेंद्र प्रधान जैसे अन्य भी बहुत से वरिष्ठ दिग्गज भी पहले युवा मोर्चा में ही रहे हैं। मैने भी अपनी राजनीतिक सुरुवात युवा मोर्चा से की है। जब मैं बंगाल में युवा मोर्चा अध्यक्ष था तब मैं अपने आप को विपरीत परिस्थितियों में भी निराश नही होने देता था। अपने जीवन मे बहुत उतार चढ़ाव के बाद आज में बिभिन्न दायित्वों पर होते हुए जनप्रतिनिधि हूँ क्योंकि हमारा संघठन मजबूत है और संगठन ने मुझे मौका दिया कि में जन सेवा कर सकू। इसलिए आप लोगों को भी अपनी मेहनत और लगन को सदैव अच्छे कामो और देश के विकास में लगाना है युवा मोर्चा संगठन संगठन की रीढ़ की हड्डी होता है और निरंतर सभी को आगे सीखते रहना है। महानतम स्वामीदयनन्द जी युवाओं की प्रेरणा है और युवाओं के लिए आदर्श है उनके बताए हुए रास्तों पर आप सभी को चलना है।  हमारे देश के युवा हैं जो हमारे देश की विरासत को आगे बढ़ाने वाले हैं और विकास और उपलब्धियों की नई ऊंचाइयों को हासिल करने में मदद करेंगे। गौरव डेढा ने विश्वास दिलाया कि भविष्य में युवा मोर्चा मजबूती से आगे बढ़ता रहेगा हर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता से संघठन को मजबूती प्रदान करेगा। बैठक में   राजेन्द्र अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष दिनेश धामा, सचिन मावी, जिला महामंत्री संजय त्यागी, डॉ यू के चौधरी, जिला प्रवक्ता दीपक चौहान, अभिषेक अक्की, योगेश त्यागी, दीपक पांडेय व अन्य युवा शक्ति मौजूद रही।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Need Help?