Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

सर्व ब्राह्मण महासभा की आवश्यक बैठक दिनाँक 9 जनवरी 2021 को श्री राम हनुमान वाटिका, आसफ अली रोड, दिल्ली में आयोजित की गई

सर्व ब्राह्मण महासभा (पंजी. राष्ट्रीय स्तर) की आवश्यक बैठक आज संवत 2077 पौष कृष्ण पक्ष एकादशी शनिवार दिनाँक 9 जनवरी 2021 को श्री राम हनुमान वाटिका, आसफ अली रोड, दिल्ली में  आयोजित की गई।
मीटिंग में निम्न बिंदुओं पर चर्चा व प्रस्ताव पारित हुए।
1.देश व्यापी स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाएगा।
2. महासभा के पंचांग का प्रकाशन शीघ्र होगा।
3. वर्ष 2021 में महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन को आयोजित करने पर सहमति बनी।
4.सभी सदस्य मिलकर पूरे देश मे अपने स्तर पर एक लाख वृक्षों का रोपण करेंगे।
5. सभी सदस्य मिलकर अपने अपने क्षेत्र में 1108 श्री हनुमान चालीसा के पाठ को आयोजित करेंगे व धर्म के प्रचार व प्रसार को बढ़ायेंगे।
6. ब्राह्मणो व अन्य विवाह योग्य युवक व युवतियों का परिचय सम्मेलन किया जाएगा।
7. परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थियों को सम्मान पत्रक प्रदान किये जायेंगे।
8.सभी मे परस्पर सहयोग की भावना को विकसित जाएगा। 
9.सभी लोगो मे देश प्रेम,पर्यावरण,स्वच्छता,सहयोग की भावना जागृत करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। 
10. संस्था में बड़े पद की भावना को छोड़ सभी सदस्य समान रूप से संयोजक के रूप में संस्था के उद्देश्यों को पूरा करने पर जोर देंगे व समाज के प्रति अपनी पूर्ण निष्ठा व दायित्व से कार्य करेंगे। 
और भी अन्य सुझावों पर सर्व ब्राह्मण महासभा के सभी राष्ट्र स्तरीय के पदाधिकारियों ने चर्चा की
बैठक को पं श्री शुभेश शर्मन् जी (राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्व ब्राह्मण महासभा पंजी.) ने संबोधित किया।
महंत श्री रामकृष्ण दास महात्यागी जी ने पंचांग,कैलेंडर,डायरी का विमोचन करके बैठक की शुरुआत की
बैठक में आचार्य पं रामकुमार शर्मा
(राष्ट्रीय महामंत्री) श्री जिया लाल त्रिखा (प्रभारी – दिल्ली प्रदेश) पं श्री अजय शर्मा (डायरेक्टर – लामा राइस),राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री राजू शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सुभाष शर्मा,केंद्रीय सचिव श्री संजय गौतम,महंत प.वरुण शर्मा,श्री प.अजय गौड़, मैनपुरी, श्री राम बाबा इंदौर ,प.श्री राम गोपाल शुक्ला,प.श्री परमेश्वरी कौशिक, पं श्री राम कुमार शर्मा,पं श्री गिरधारी लाल शर्मा,पं श्री तारा दत्त मिश्रा,श्री प.संजय मिश्रा, प.अशोक पांडे,डॉ नीति शर्मा,प. रमेश शर्मा, प. रोहिताश शर्मा आदि सभी विशिष्ट जन उपस्थित हुए।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Need Help?