Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

पुलिस की सुरक्षा और स्वस्थ्य का ध्यान रखते हुए सेनेटीज़ टनल लगाया गया

0

राजौरी गार्डन पुलिस केन्द्र के मुख्य द्वार पर रविवार शाम सेनिटाइज टनल लगाया गया। इस मौके पर मौजूद सभी पुलिसकर्मियों के शरीर को सेनिटाइज किया गया। एसएसपी ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान पुलिसकर्मी 24 घंटे ड्यूटी कर रहे हैं। काफी संख्या में पुलिसकर्मी पुलिस केन्द्र से ड्यूटी के लिए जाते और लौटते हैं। हाथ को सेनिटाइज करने की व्यवस्था की गई थी लेकिन शरीर का सेनिटाइज नहीं हो पा रहा था। पुलिसकर्मी के सिर, कपड़े और जूता का सेनिटाइज नहीं हो रहा था। देश में जिस तेजी से संक्रमण का प्रकोप बढ़ रहा है। ऐसे में सभी लोगों को सुरक्षित और स्वस्थ रखना जरूरी है। अब पुलिसकर्मियों का पूरा शरीर सेनिटाइज करने की व्यवस्था कर दी गई है। जल्द ही जिले के बड़े थानों में यह व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही सभी थानों को सेनिटाइजर, 3500 मास्क, हैंडवॉश, सफाई के लिए ब्लीचिंग पाउडर दे दिया गया है। थानों को सेनिटाइज कराया भी जा रहा है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Open chat
Need Help?
%d bloggers like this: