Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

‘आप’ इन किताबों को तत्काल वापस लेने की मांग करती है और इससे संबंधित सभी बीजेपी नेताओं और अधिकारियों पर देशद्रोह के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिए- दुर्गेश पाठक

भाजपा शासित एमसीडी के कक्षा-4 की किताब में भारत का वही मानचित्र है, जो पाकिस्तान वर्षों से दिखाने की कोशिश कर रहा है- दुर्गेश पाठक

पाकिस्तान और चीन की सरकारें जो वर्षों से कोशिश कर रही हैं, वह काम भाजपा की एमसीडी ने करके दिखा दिया- दुर्गेश पाठक

  • भाजपा शासित एमसीडी द्वारा भारत की अखंडता और संप्रभुता के साथ खिलवाड़ करना बहुत ही शर्मनाक और अस्वीकार्य है-दुर्गेश पाठक
  • ‘आप’ इन किताबों को तत्काल वापस लेने की मांग करती है और इससे संबंधित सभी बीजेपी नेताओं और अधिकारियों पर देशद्रोह के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिए- दुर्गेश पाठक

नई दिल्ली, 18 सितंबर, 2020

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि भाजपा शासित एमसीडी के कक्षा-4 की किताब में भारत का वही मानचित्र दिया गया है, जो वर्षों से पाकिस्तान दिखाने की कोशिश कर रहा है। पाकिस्तान और चीन की सरकारें जो वर्षों से कोशिश कर रही हैं, वह काम भाजपा की एमसीडी ने करके दिखा दिया है। दुर्गेश पाठक ने कहा कि भाजपा शासित एमसीडी द्वारा भारत की अखंडता और संप्रभुता के साथ खिलवाड़ करना बहुत ही शर्मनाक और अस्वीकार्य है, इसके लिए माफी नहीं दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी इन किताबों को तत्काल वापस लेने की मांग करती है और इससे संबंधित सभी बीजेपी नेताओं और अधिकारियों पर देशद्रोह के तहत मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए।

हमारे कई महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी के लिए जेल में यातनाओं का सामना किया – दुर्गेश पाठक

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता दुर्गेश पाठक ने पार्टी कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी देश की आजादी दिलाने के लिए न जाने कितने महापुरुषों ने वर्षों तक जेलों में यातनाएं सही, जेलों में रहे, कितने लोग फांसी के फंदे पर चढ़ गए, कितने लोग शहीद हो गए, तब जाकर के हमें यह आजादी मिली। जब से हिंदुस्तान आजाद हुआ, हिंदुस्तान की सुरक्षा के लिए, भारतवर्ष की सुरक्षा के लिए, हमने तीन युद्ध लड़े, जिसमें हजारों-लाखों लोग शहीद हुए, न जाने कितनी बहनें विधवा हुई, न जाने कितनी माताओं ने अपने लाल खोए, तब जाकर के हिंदुस्तान आज तक सुरक्षित है। हर दिन भारत की सुरक्षा के लिए बॉर्डर पर, सियाचिन पर, अरुणाचल प्रदेश में हमारे सैनिक गश्त लगाते हैं। कई बार शहीद भी होते हैं, लेकिन हर एक हिंदुस्तानी का मन में जज्बा है कि अपने देश की सुरक्षा होनी चाहिए।

कभी पाकिस्तान भारत की सीमाओं में घुसपैठ की कोशिश करता है और कभी चीन, लेकिन हमारे सैनिक अपने राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं- दुर्गेश पाठक

दुर्गेश पाठक ने कहा कि कभी भारत की सुरक्षा और उसके मानचित्र के साथ कभी पाकिस्तान खिलवाड़ करता है, तो कई बार चीन खिलवाड़ करता है, लेकिन सैनिक डटे रहते हैं। सैनिक भारत की सुरक्षा के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर करने के लिए तैयार रहते हैं। चाहे वह पाकिस्तान हो और चाहे वह चीन हो, उनकी घटिया मानसिकता बन गई है कि जब वो सैनिकों का कुछ नहीं कर पाते हैं, तो भारत के मानचित्र के साथ खिलवाड़ करते हैं। कभी जम्मू कश्मीर का अपना भाग बता देते हैं, तो कभी अक्साई चीन को अपना भाग बता देते हैं, कभी अरूणांचल प्रदेश पर अपना दावा करने लग जाते हैं, क्योंकि हमारे सैनिकों से लड़ने की लड़ने की क्षमता नहीं है, इसलिए वो हमारे मानचित्र के साथ खिलवाड़ करते हैं। पाकिस्तान सरकार की वेबसाइट पर भी जाएं तो भारत के मानचित्र को बहुत गलत तरीके से दिखाते हैं, उसमें वो जम्मू कश्मीर के उस हिस्से को नहीं दिखाते हैं, जिसके लिए न जाने कितने हमारे सैनिक शहीद हुए। चीन सरकार जो अपना मैप जारी करती है, उसको आप देंखें तो भी वो इसी तरह से हमारे पूरे हिस्से के साथ छेड़छाड़ करते हैं।

यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पाकिस्तान और चीन सरकारों द्वारा वर्षों से भारत की क्षेत्रीय अखंडता के साथ खिलवाड़ करने के प्रयासों को भाजपा शासित एमसीडी ने मान्यता दी और सबित किया- दुर्गेश पाठक

दुर्गेश पाठक ने कहा कि यह दुर्भाग्य और बहुत अफसोस की बात है कि जो वर्षों से पाकिस्तान और चीन जो कोशिश कर रहे हैं, उसको भारतीय जनता पार्टी की एमसीडी ने उनकी कोशिश को सही करके दिखा दिया है। एमसीडी के कक्षा-4 की जो किताबें हैं, उस किताबों के अंदर जो मानचित्र दिखाया गया है, वह मानचित्र वही है, जो पाकिस्तान वर्षों से दिखाने की कोशिश कर रहा है, जो चीन उस मात्रचित्र को वर्षों से दिखाने कोशिश कर रहा है। वहीं मानचित्र भारतीय जनता पार्टी की एमसीडी ने अपने स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने के लिए अप्रूव्ड किया है। भारतीय जनता पार्टी की एमसीडी ने यह बहुत ही घिनौना काम किया है, उनसे सड़कें साफ नहीं होती हैं, वो कर्मचारियों को सैलरी नहीं दे पाते हैं, यह फिर भी माफ किया जा सकता है, लेकिन भारत के अस्मिता के साथ खिलवाड़ करना, भारत के मानचित्र के साथ खिलवाड़ करना, यह तो बिल्कुल बर्दाश्त नहीं है। दुर्गेश पाठक ने कहा कि ऐसे कैसे हो सकता है कि क्लास रूम के अंदर बच्चों को मैप दिया जा रहा है, उसमें एक शिक्षा समिति होती है, जो कोई भी किताब अप्रूव होती है, उसे शिक्षा समिति अप्रूव्ड करती है। शिक्षा समिति में भारतीय जनता पार्टी के नेता बैठे हुए हैं। एमसीडी के अंदर मेयर होते हैं, स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य होते हैं, पूरी की पूरी भारतीय जनता पार्टी की लीडरशिप वहां बैठी हुई है और अपने आप को देशभक्त का नाम देने वाले लोग देश के साथ गद्दारी कर रहे हैं, देश के साथ घिनौना काम कर रहे हैं। इन्होंने जो काम किया है, यह बहुत ही घृणित काम किया है और इसके लिए माफी नहीं दी जा सकती है, इसके लिए इन्हें माफ नहीं किया जा सकता है।

‘आप’ इन किताबों को तत्काल वापस लेने की मांग करती है और इससे जुड़े सभी भाजपा नेताओं और अधिकारियों पर देशद्रोह के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिए- दुर्गेश पाठक

दुर्गेश पाठक ने कहा कि इस मामले में आम आदमी पार्टी दो मांग रखती है। सबसे पहला मांग यह है कि जो यह किताब है, इसको तुरंत वापस लिया जाए और साथ ही साथ बीजेपी की जितनी भी लीडरशिप और जो भी अधिकारी इसके अंदर सम्मिलित हैं, उनके ऊपर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। यह उन सैनिकों के साथ अपमान है, उन शहीदों के साथ अपमान है, जो मां अपने बच्चों को खो देती है, उसके प्यार और समर्पण का अपमान है, जो बहनें अपने पति और भाई को खो देती हैं, यह उसका अपमान है और हिंदुस्तान इस अपमान को नहीं सहेगा। सारे अधिकारी, बीजेपी के जितने नेता इसमें सम्मिलित हैं, उन सब के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए और उस किताब को तुरंत वापस लेना चाहिए, आम आदमी पार्टी यहीं मांग करती है।

दुर्गेश पाठक ने कहा कि आम आदमी पार्टी हम यह मांग करती है कि इनके ऊपर दिल्ली पुलिस और जो भी होम मिनिस्ट्री के लोग हैं, इनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करें, अगर ऐसा मुकदमा दर्ज नहीं करते हैं, तो यह माना जाना जाएगा कि भारतीय जनता पार्टी की जो सीनियर लीडरशीप है, उनके जानने में यह सारी चीजें हुई हैं और उनसे समझ बूझ कर के यह सारी चीजें हुई हैं।

क्या भाजपा छात्रों को पाकिस्तान की भाषा और उनकी सरकार द्वारा जारी किए गए नक्शे सिखाना चाहती है- विकास गोयल

नार्थ एमसीडी के नेता विपक्ष और स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य विकास गोयल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की एमसीडी ने यह काम किया है, यह जो मानचित्र किताब में दिखाया गया है, वह चौथी कक्षा के बच्चों की किताब है, वह छोटे बच्चे जिनका दिमाग बिल्कुल कोरे कागज की तरह है, आज उनको जो पढ़ाया जाएगा, जो उन्हें सिखाया जाएगा, वही उनके दिमाग पर असर करेगा। हमारे जो कल के भविष्य हैं, उनको भाजपा की एमसीडी क्या पढ़ाना चाहती है, क्या उनको पाकिस्तान की भाषा पढ़ाना चाहती है, जो पाकिस्तान के अपने नक्शे में दिखाता है, उसको पढ़ना चाहती है। यह तो नहीं चलेगा, यह तो बिल्कुल गलत है और उन देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए, उन नेताओं को बच्चों से भी माफी मांगने चाहिए, जो बच्चों को गलत जानकारी दे रहे हैं। इनसे एमसीडी संभलती नहीं है, अपने कर्मचारियों को सैलरी नहीं देते हैं। दिल्ली की जनता ने जो भी इनको जिम्मेदारी दी, किसी के प्रति ये गंभीर नहीं है। यह जो आज उन्होंने किया है, इसके लिए उन्हें कभी भी माफ नहीं किया जा सकता है। यह लोग छोटे-छोटे बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। बच्चों को पाकिस्तान की भाषा सिखा रहे हैं, इसके लिए उनको कभी माफ नहीं किया जा सकता है।

स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य अजय शर्मा ने कहा कि मैं इतना ही कहना चाहूंगा कि जो भारत मां, जिसमें हम मां का दर्जा दिए हैं, भाजपा ने आज हमारी मां के साथ छेड़छाड़ की है। इन्होंने आज हमारी मां की इज्जत पर सवाल उठाए हैं, जो एमसीडी के बच्चे चौथी क्लास के हैं, अभी पूरी जानकारी नहीं जानते हैं, उनको गलत शिक्षा दे रहे हैं। इन लोगों ने कश्मीर जो हमारा हिस्सा था, उसमें पाकिस्तान के अंदर बना। यह लोग 14 साल से एमसीडी में बैठे हुए हैं, इन्होंने कुछ नहीं किया। इन्होंने एमसीडी का बेड़ा गर्क कर दिया है। आम आदमी पार्टी इसकी कड़ी निंदा करती है। इन्होंने जो भी किया है, उन पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए और हम यही कहेंगे कि अगर कोई कार्रवाई नहीं होती है, अगर हमें धरना प्रदर्शन करना पड़े या हमें सड़क पर उतरना पड़े, तो हम यह भी करेंगे।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Need Help?