Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

मदर डेरी फ्रूट वेजिटेबल लिमिटेड पटपड़गंज ने चीन के राष्टपति के विरोध में उनका पुतला फूंका

0

भारत चीन बॉर्डर par चीन की कायराना हरकतों को लेकर अब देश भर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए और आज ही मदर डेरी फ्रूट वेजिटेबल लिमिटेड पटपड़गंज भारतीय मजदूर संघ के प्रेसिडेंट श्री राजकंवर और उनकी टीम ने चीन के राष्टपति के विरोध में उनका पुतला फूंका। आगे बढ़ने से पहले ये विडियो देख लीजिये। लोगों का कहना है कि जिस तरह पाकिस्तान को घर में घुस कर मारा था वैसे ही चीन को भी सबक सिखाए। उन्होंने कहा की वह प्रधानमंत्री मोदी के साथ हैं। अगर देश को बचाने के लिए सरहद पर जान कुर्बान करना पड़ी तो वह भी पीछे नहीं हटेंगें। और इतना ही नहीं भारत की देशभक्त जनता ने चीनी सामान के बहिष्कार का अभियान चला रखा है। यह उचित ही है। इस अभियान का भरपूर समर्थन किया जाना चाहिए। भारत के सामने लगातार चीन बाधाएं खड़ी कर रहा है। हालांकि प्रत्येक भारतीय के लिए सबसे असहनीय बात यह है कि चीन लगातार पाकिस्तान का समर्थन कर रहा है। आतंकवाद पर भी चीन का व्यवहार ठीक नहीं है। उड़ी हमले के बाद जिस तरह से चीन ने पाकिस्तान का बचाव करने का प्रयास किया है, उससे भारत की देशभक्त जनता में चीन के प्रति काफी आक्रोश है। चीन को सबक सिखाने के लिए भारतीय नागरिकों ने सोशल मीडिया पर चीनी सामान के बहिष्कार की मुहिम चलाई है। यह मुहिम अपना रंग दिखा रही है। तकरीबन एक ही महीने में भारत में चीनी सामान की बिक्री इतनी कम हो गई है कि उससे चीन बुरी तरह बौखला गया है। इसलिए चीनी सामान के बहिष्कार के अभियान के दो बड़े फायदे हैं। एक, चीन को सबक मिलेगा। दो, भारत के कुटीर उद्योग को ताकत मिलेगी। छोटे कारोबार से जुड़े लोगों की स्थिति सुदृढ़ होगी। भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। भारत में रोजगार बढ़ेगा। इसलिए आइए, ‘चीनी सामान का बहिष्कार’ अभियान’ का हिस्सा बनते हैं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Need Help?