Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता जी के वक्तव्य और मोहन गोयल जी की अध्यक्षता में संगठनात्मक साप्ताहिक बैठक सम्पन्न हुई

उत्तर पुर्वी जिला कार्यालय पर मोहन गोयल जी की अध्यक्षता में संगठनात्मक साप्ताहिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता जी का वक्तव्य मिला। आदेश गुप्ता ने कहा कि हमारी सोशल मीडिया आज बहुत बड़ी ताकत है आज सोशल मीडिया के माध्यम से हम एजेंडा प्रसारित कर सकते है और जन जन तक पहुँचा सकते है। दिल्ली सरकार को कटघरे में रखते हुए कहा दिल्ली सरकार ने निगम के 13000/- करोड़ नही दिए। जल बोर्ड की हालत भी खस्ता है और दिल्ली पॉल्युशन के कारण गैस चैम्बर बन गयी है। दिल्ली सरकार बस झूठ बोलती है 2500 करोड़ की दिल्ली सरकार झूठी कहानी बना कर जनता को भ्रमित करने का काम कर रही है। 6 बड़े हेड में दिल्ली सरकार ने शून्य फण्ड निगम को दिया, गली सड़क और कम्युनिटी सेन्टर, पार्क के रख राखब व टैक्स का पैसा ये सब दिल्ली सरकार ने निगम को देना बंद कर दिया। दिल्ली सरकार राजनैतिक द्वेष भावना से निगम को काम नही करने देना चाहती है। पूर्व जिला अध्यक्ष व घोंडा विधायक अजय महावर जी, मोहन सिंह बिष्ट जी, प्रभारी सत्यनारायण गौतम जी भी उपस्थित रहे। बैठक में जिला अध्यक्ष मोहन गोयल ने पूर्व में हुए 1120 बूथों पर कार्यक्रमों की समीक्षा की व पांचजन्य की सदस्यता पर भी उपस्थित ले संख्या ज्ञात की। बूथों पर बी.एल.ए 1 और बी.एल.ए 2 के गठन के लिए निर्देश दिए गए। समित और खंडों की संरचना के विषय मे जानकारी ली। मंडल अध्यक्षो के अच्छे कार्यों के लिए सराहना करते हुए उनके लिए सम्मान जनक तालिया भी बजवाई व आगे के कार्यक्रम के लिए भी दिशा निर्देश दिए। घोंडा विधायक अजय महावर ने कहा कि इसबार सभी मंडल ऊर्जावान है और अधिक तर युवा है। क्योंकि पार्टी ने इसबार नए युवाओं को मंडल अध्यक्ष की कमान सौंपी है और उनपर पार्टी की बहुत बड़ी जिम्मेदारियां है। आज देखा जाए तो मंडल अध्यक्ष का व्यक्तित्व ही पार्टी को मजबूत बनाता है और एक मंडल प्रधान लगभग 60-70 हजार लोगों का प्रतिनिधित्व करता है। सत्य नारायण गौतम ने बताया कि जनवरी माह में प्रदेश संगठन महामंत्री व प्रदेश अध्यक्ष जी का बूथों पर प्रवास भी रहेगा। और कभी भी राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का भी प्रवास हो सकता है। बैठक में दिल्ली प्रदेश पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष कौशल मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष महक सिंह, सीता राम गुप्ता, जिला महामंत्री संजय त्यागी, गुलाब सिंह राठौर, डॉ यू के चौधरी, राजेन्द्र अग्रवाल जी, उपाध्यक्ष दिनेश धामा, बृजेश सिंह, सचिन मावी, अक्षय पुरोहित, पूनम चौहान, सुशील चौधरी प्रवक्ता दीपक चौहान, रेखा सिन्हा, समस्थ मोर्चो के अध्यक्ष, मंडलो के अध्यक्ष व निगम पार्षद व बैठक की अपेक्षित श्रेणी उपस्थित रही।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Need Help?